Top 10 Credit Card in India 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड को बैंक और गौर बैंकिंग सेवाओं को प्रदान करने वाली कंपनी जारी करती है। आप क्रेडिट कार्ड की मदद से शॉपिंग, बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज के साथ ही मर्चेंट पेमेंट को कर सकते है। आप क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के 45 दिन के बाद क्रेडिट बिल को जमा कर सकते है। जिसके बैंक कोई भी अतिरिक शुल्क को नहीं लेता है।
अगर आपके पास अभी तक क्रेडिट कार्ड नहीं है, और आप क्रेडिट कार्ड को लेना चाहते है, तो आपको क्रेडिट कार्ड के बारे में सभी जानकारी को जान लेना चाहिए। जिसके बाद ही आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड (Top 10 Credit Card in India 2026) को चुनकर ही अप्लाई करना चाहिए। बैंक के कई क्रेडिट कार्ड ऐसे है, जिनमें जॉइनिंग फीस और सालाना शुल्क नहीं लगता है, लेकिन कई क्रेडिट कार्ड ऐसे भी है, जो जॉइनिंग फीस के साथ ही वार्षिक चार्ज को भी लेते है।
हम आपको इस लेख में Top 10 Credit Card in India 2026 के बारे में जानकारी देने वाले है। साथ ही आपको Top 10 Credit Card in India 2026 के बारे में भी बताएंगे, जिसको आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको यह आर्टिकल को पूरा पढ़ना पड़ेगा।
Table of Contents
Top 10 Credit Card in India 2026
Top 10 Credit Card in India 2026 में बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ गैर बैंकिंग सेवाओं वाले क्रेडिट कार्ड शामिल है। जिसमें आपको सरकारी और प्राइवेट बैंक के साथ ही प्राइवेट कंपनियों के क्रेडिट कार्ड शामिल में है। जिनके नाम निम्न प्रकार से है।

Amazon Pay ICICI Bank Credit Card
अमेजन पे क्रेडिट कार्ड को ICICI Bank के द्वारा पेश किया गया है। यह ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Top 10 Credit Card in India 2026) है। इस कार्ड को अमेज़न पर शॉपिंग करने के लिए ही पेश किया गया हैं। बैंक की तरफ से इस क्रेडिट पर यूजर्स से कोई भी जॉइनिंग और वार्षिक चार्ज नहीं लगता है। अमेजन क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको अमेजन मेंबर वाले यूजर्स को 5% और बिना मेंबर को 3% का रिवार्ड प्वाइंट मिलता है। आपको इस क्रेडिट कार्ड पर बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज पर 2% का रिवार्ड मिलता है। मर्चेंट पेमेंट पर आपको 1% का रिवार्ड मिलता है।
Axis Bank ACE Credit Card
एक्सिस बैंक का यह क्रेडिट कार्ड एक बहुत ही शानदार क्रेडिट कार्ड है। इसको आप बैंक से प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको जॉइनिंग फीस 499 रुपया को देना पड़ेगा, तभी आपको यह क्रेडिट कार्ड मिलेगा। अगर आप एक साल में क्रेडिट कार्ड का 2 लाख रुपया तक का इस्तेमाल करते है। तो आपसे लगने वाली फीस को माफ कर दिया जाता है। वही आप इस क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज करने पर आपको 5% का कैशबैक मिलता है। जिसके बाद आपको जोमाटो, स्विगी पर 4% का कैशबैक मिलता है। अन्य मर्चेंट पेमेंट पर आपको 2% का कैशबैक इस क्रेडिट कोर्ड से मिलता है।
IndianOil Axis Bank Credit Card
IndianOil Axis Bank Credit Card को ब्राड क्रेडिट कार्ड के तौर पर पेश किया गया है। इस क्रेडिट कार्ड को एक्सिस बैंक की तरफ पेश किया गया है। इसको आप 500 रुपया का शुल्क देकर प्राप्त कर सकते है। इस क्रेडिट कार्ड को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में इस्तेमाल के लिए पेश किया गया है। अगर आप क्रेडिट कार्ड से 100 रुपया का पेट्रोल लेते है। तो आपको 20 रिवार्ड प्वाइंट मिलते है। वहीं अगर आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करते है, तो आपको 5% का रिवार्ड प्वाइंट मिलता है।
Standard Chartered EaseMyTrip Credit Card
Standard Chartered EaseMyTrip Credit Card को आप ट्रैवल के लिए इस्तेमाल कर सकते है। खासतौर पर यह क्रेडिट कार्ड 350 रुपया की फीस का भुगतान करके प्राप्त कर सकते है। क्रेडिट कार्ड से होटल की बुकिंग पर आपको 20% का कैशबैक मिलता है। वहीं फ्लाइट बुकिंग पर आपको 10% का कैशबैक मिलता है।
BPCL SBI Credit Card
BPCL SBI क्रेडिट कार्ड को बीपीसीएल पेट्रोल पंप के लिए पेश किया गया है। इस क्रेडिट कार्ड को आप 450 रुपया का भुगतान करके प्राप्त कर सकते है। अगर आप क्रेडिट कार्ड से 100 रुपया का पेट्रोल पंप से पेट्रोल को लेते है। तो आपको 13% का रिवार्ड प्वाइंट मिलता है। वहीं क्रेडिट कार्ड की मदद से आप शॉपिंग करते हैं, तो आपको 5X का रिवार्ड प्वाइंट मिलता हैं।

Flipkart Axis Bank Credit Card
एक्सिस बैंक की तरफ से Flipkart Axis Credit Card को फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग के लिए पेश किया गया है। आप इस क्रेडिट कार्ड को 500 रुपया की जॉइनिंग फीस देकर प्राप्त कर सकते है। फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने पर आपको 5% का कैशबैक मिलता है। आप इस क्रेडिट कार्ड से क्लेटरीप, पीवीआर, उबर, स्विगी के साथ डीटीएच रिचार्ज करते है, तो आपको 4% का कैशबैक मिलता है।
HDFC Millennia Credit Card

HDFC Millennia Credit Card को आप एचडीएफसी बैंक को 1000 रुपया की जॉइनिंग फीस देकर प्राप्त कर सकते है। इस क्रेडिट कार्ड पर सालाना 1000 रुपया की फीस लगती है। अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से एक साल में एक लाख तक का स्पेंड करते है, तो आपको इसकी सालाना फीस माफ कर दी जाती है। ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर आपको 5% का कैशबैक मिलता है।
SBI SimplyClick क्रेडिट कार्ड
SBI SimplyClick क्रेडिट कार्ड को आप ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैवल के लिए ले सकते है। इस कार्ड के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग पर आपको 10% का रिवार्ड प्वाइंट मिलता है। इस कार्ड के लिए आपको 499 रुपया की जॉइनिंग फीस को जमा करना होता है, तब आप इस क्रेडिट कार्ड को प्राप्त कर सकते है। इस कार्ड पर आपको अमेजन का गिफ्ट वाउचर मिलता है।
SBI Prime क्रेडिट कार्ड
SBI Prime क्रेडिट कार्ड को आप एसबीआई बैंक से प्राप्त कर सकते है। यह बैंक का प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है, आप इस क्रेडिट कार्ड को 2,999 रुपया की फीस को देकर प्राप्त कर सकते है। वहीं आपसे हर साल 2,999 रुपया की रिन्युवल फीस लगेगी। आप इस क्रेडिट कार्ड पर क्लब विस्तार सिल्वर मेम्बरशिप बिल्कुल मुफ्त में मिलती है। इसके साथ ही आपको क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपया का गिफ्ट भी मिलता है। वही आपको 5 लाख से अधिक के स्पेंड पर 7,000 रुपया का वाउचर मिलता है।
Also Read : BSNL New Recharge Plan: बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान ने उड़ाई ग्राहकों की उड़ाई नींद, जाने प्लान
FAQ’s
HDFC Bank क्रेडिट कार्ड की जोइनिंग फीस कितनी है?
HDFC Millennia Credit Card को आप एचडीएफसी बैंक को 1000 रुपया की जॉइनिंग फीस देकर प्राप्त कर सकते है। इस क्रेडिट कार्ड पर सालाना 1000 रुपया की फीस लगती है।