महिला अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग के भगवानपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निस्तारण सरल और त्वरित तरीके से करा सकते हैं। महिलाओं को विशेष रूप से घरेलू विवाद, पारिवारिक मामलों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लोक अदालत का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह और लालमन ने महिलाओं को कानून द्वारा दिए गए अधिकारों, न्याय पाने की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि वे समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें न्यायिक व्यवस्था के प्रति जानकारी देना रहा।

Leave a Comment